3 जुलाई, रविवार का राशिफल: आज घर में मेहमान आएंगे, वाद-विवाद में फंस सकते हैं

मेष राशिफल
आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो की आप के और सामनेवाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा । लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढेगा। फिर भी मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।
वृषभ
धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। हाथ में आया अवसर आप गवाँ भी सकते हैं। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ घर्षण होने की संभावना है।
मिथुन
घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा।
कर्क 
किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडेगा। आँख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात न हो इससे संभलिएगा।

सिंह राशिफल

अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएँगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा।
कन्या
लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहकार मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायिकों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।
तुला
शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएँगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक
आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं । किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों- स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

धनु राशिफल

आप के कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।
मकर
कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचीपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। और उसे संभालने के लिए बाहरी खान-पान का सहारा न लिजिएगा। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों को आरोग्य में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे।
कुंभ
पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण बाहरी खान-पान संभव हो तो टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरुची बढेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे।
मीन
अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।