फडणवीस बोले- क्या अंडरवर्ल्ड की मदद से जीतती थीं इंदिरा, संजय राउत के बयान पर सफाई दें सोनिया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने संजय राउत के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संजय राउत ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर कई सवाल भी दागे. उन्होंने पूछा, ‘क्यों आती थीं इंदिरा गांधीजी मुंबई? क्या अंडरवर्ल्ड के सहारे कांग्रेस चुनाव जीतती थी? क्या कांग्रेस को अंडरवर्ल्ड की फंडिंग थी? क्या कांग्रेस पार्टी को चुनाव जीतने के लिए मसल पॉवर की जरूरत पड़ती थी?’ उन्होंने पूछा, ‘छोटा शकिल, दाऊद इब्राहिम मुंबई का सीपी तय करते थे, मंत्रालय मे कौन बैठे कौन नहीं, ये भी वही तय करते थे, तो क्या क्रिमिनलाईजेशन ऑफ पॉलिटिक्स की शुरुवात उनके कार्यकाल में हुई?’ फडणवीस ने कहा कि इन सारे सवालों के जबाब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को देने चाहिए. उन्होंने पूछा कि इंदिरा गांधी जैसे कांग्रेस के शीर्ष नेता पर इतने गंभीर आरोप होने के बाद भी कांग्रेस के नेता मौन क्यों हैं? क्या मुंबई पर हमले करने वाले लोगों का साथ कांग्रेस ने दिया? क्यों कांग्रेस इस पर आधाकारिक खुलासा नहीं करती?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *