Lok Sabha Elections 2019: उत्‍तर प्रदेश और बिहार: जानिए आपके शहर में कब होगी वोटिंग

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) की घोषणा के साथ इसका इंतजार खत्म हो गया। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 23 मई को मतगणना होगी।

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों और बिहार की 40 सीटों पर मतदान सातवें चरण तक होगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों और बिहार की चार सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को आठ सीटों पर और बिहार की पांच सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में 23 अप्रैल को यूपी की दस सीटों और बिहार की पांच सीटों के मतदाता अपना-अपना वोट डालेंगे।

पी में चौथे चरण में 29 अप्रैल को 13 लोकसभा सीटों पर और बिहार में पांच सीटों पर मतदान होगा। पांचवें चरण में छह मई को उत्‍तर प्रदेश की 14 सीटों और बिहार की पांच सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद होगा। छठे चरण में 12 मई को उत्‍तर प्रदेश की 14 सीटों और बिहार की आठ सीटों पर मत पड़ेंगे। सातवें चरण में 19 मई को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर और बिहार के आठ सीटों पर मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

कब कहां चुनाव – उत्तर प्रदेश और बिहार
पहला चरण – 11 अप्रैल 
उत्‍तर प्रदेश-सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर
बिहार-औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई

दूसरा चरण 18 अप्रैल 
उत्‍तर प्रदेश -नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी
बिहार– किशनगंज, कटिहार, पुर्णिया, भागलपुर, बांका

तीसरा चरण – 23 अप्रैल 
उत्‍तर प्रदेश– मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत
बिहार – झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया

चौथा चरण – 29 अप्रैल
उत्‍तर प्रदेश– शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिक, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर
बिहार– दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर

पांचवा चरण – 6 मई
उत्‍तर प्रदेश– धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौसांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
बिहार– सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ़्फ़रपुर, सारण, हाजीपुर

छठा चरण – 12 मई
उत्‍तर प्रदेश– सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
बिहार– वाल्मिकी नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज

सातवां चरण – 19 मई
उत्‍तर प्रदेश– महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्टसगंज।
बिहार– नालंदा, पटना साहिब, पाटिलपुत्रा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

पंजाब- सभी 13 सीटों गुरदासपुर, अमृतसर, खादूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फ़तेहगढ़ साहिब, फ़रीदकोट, फ़िरोजपुर, भटिंडा, संगरुर, पटियाला को अंतिम चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *