16 अक्‍टूबर, शनिवार का रशिफल: आज कन्‍या राशि की खुलेगी लॉटरी, शनि देव का विशेष आशीर्वाद

मेष राशिफल-आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेगें। नौकरी- पेशावालों को नौकरी में चिंता रहेगी।
वृषभ- परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशीयाली में व्यतीत होगा।
मिथुन – किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी।
कर्क- आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

सिंह राशिफल- आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएँ सीखने में विशेष रुचि लेंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयाँ आएंगीं ।

कन्या- कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे।
तुला – आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक- आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा।

धनु राशिफल-आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा।

मकर – शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा।
कुंभ- आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे।
मीन – प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा।