शॉल बेचते-बेचते पोर्न फिल्म बेचने लगे राज कुंद्रा, यूं बने अरबों के मालिक…

मालवाणी में अश्लील फिल्म के संबंध में फरवरी 2020 में दर्ज केस में चार माह बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बॉलीवुड की सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी के पति और मुंबई के जाने माने उद्योगपति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने कई गंभीर आरोपो के तहत गिरफ्तार कर लिया है। दरसल, सोमवार की रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया।

राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी रैकेट से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस ने राज के साथ कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया कि नवोदित अभिनेत्रियों को वेब सीरीज अच्छे ब्रेक का प्रलोभन देकर ऑडिशन के लिए बुलाया जाता था। फिर उन्हें अश्लील दृश्य करने के लिए बाध्य किया जाता था।

एक बयान में मुम्बई पुलिस ने कहा कि ‘क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें रिलीज करने का मामला दर्ज किया था जांच के बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। वह इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ते हैं। मुम्बई पुलिस ने कहा हमारे बहुत सबूत हैं।

पुलिस ने इससे पहले मामले में उमेश कामत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था जिसका कहना था कि वह कुंद्रा की कंपनी के लिए काम करता है। उमेश का नाम मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से पूछताछ के दौरान सामने आया था। उसे छह फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि कई नई कलाकार वेबसीरीज या शार्ट फिल्म में अच्छा ब्रेक पाने के चक्कर में इस रैकेट में फंस गई। राज की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री व मॉडल सागरिका सोना सुमन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि किस तरह से ऑडिशन के नाम पर अश्लील दृश्य करने को उनसे कहा गया जिसके बाद उन्होंने मना कर दिया।

वहीं अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा औऱ पूनम पांडेय पुलिस में पहले ही अपना बयान दर्ज करवा चुकी हैं। मिलिंद ने बताया कि इस रैकेट में फंसी कई लड़कियां पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास आईं। कहा जाता है कि राज कुंद्रा इससे मोटी रकम कमा रहा था। जबकि उसके जाल में फंसने वाली महिलाओं को महज 8-10 हजार रुपए ही मिलता था। पुलिस ने पहले वियानी कंपनी के इंडिया हेड उमेश कामत को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है।