Confirm : संजय कपूर ने कराई मलाइका अरोड़ा की फैमिली में एंट्री, फैंस ने की अर्जुन की तारीफ

साल 2018 में बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की खबरें चर्चा में रहीं. बीते साल में कई ऐसी खबरें सामने आईं जो इन दोनों के रिश्ते का राज खोलती रहीं लेकिन ऑफिशियली दोनों ने ही इस खबर पर मोहर नहीं लगाई. नए साल के शुरुआत में एक बार फिर से ये कपल खबरों में छाया हुआ. कपूर फैमिली में हुई न्यू ईयर की पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में नजर आए. इस पार्टी की फोटो शेयर करते हुए संजय कपूर ने कैप्शन दिया फैमिली.

संजय कपूर के घर हुई न्यू ईयर पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका के अलावा बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर भी पहुंचे. इस पार्टी की एक फोटो संजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस फोटो पर फैंस अर्जुन और मलाइका के बारे में बड़े प्यारे और अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं.

एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मलाइका एक मैच्योर लेडी हैं और वो अर्जुन की बहनें  और घर का अच्छे से ख्याल रख सकती हैं. अर्जुन की च्वाइस पर शानदार है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली मां को कभी पसंद नहीं किया लेकिन अब वो खुद मलाइका से रिश्ता रख कर क्या साबित करना चाह रहे हैं.

Arjun Kapoor and Malaika Arora

खैर ये फैंस हैं जो हर बात पर अपनी राय रखते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में भी दोनों फैमिली के साथ नजर आए है थे. इतना ही नहीं इन दोनों लव बड्र्स को कई बार साथ स्पॉट किया जा चुका है. खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी कर सकते हैं. वहीं कुछ खबरों को सच मानें तो दोनों ने मुंबई में एक अपार्टमेंट भी खरीद लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *