आरपी सिंह बने हॉकी इंडिया की हाई परफारमेेंस एंड डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमैन

पहली बार प्रदेश के किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को मिली है यह जिम्मेदारी, प्रदेश को हाकी में नई पहचान मिलने की जगी उम्मीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक और हॉकी यूपी के महासचिव डाक्टर आरपी सिंह को हॉकी इंडिया की हाई परफारमेेंस एंड डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। हाकी इंडिया ने पहली बार यूपी के किसी पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी दी है। इससे यूपी के हाकी के परिद्श्य को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इस आशय की जानकारी हॉकी इंडिया की चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर एलीना नार्मन ने देते हुए डा.आरपी सिंह को नियुक्ति जारी किया।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) के महासचिव डा. आनन्देश्वर पांडेय ने डा.आरपी सिंह को बधाई देते हुए बताया कि हॉकी इंडिया ने पहली बार यूपी के किसी पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को ये अहम जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डा.आरपी सिंह के खेल अनुभव का फायदा भारतीय हॉकी को अवश्य मिलेगा। इससे यूपी हॉकी के परिदृश्य को नयी पहचान मिलेगी।
डा.आरपी सिंह के हॉकी इंडिया की हाई परफारमेेंस एंड डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमैन चुने जाने पर यूपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री विराज सागर दास, सह उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार, कोषाध्यक्ष मनीष कक्कड़, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सुधर्मा सिंह, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय सिंह, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया सहित अन्य अन्य खेल संघो के पदाधिकारियो ने भी बधाई दी।