दिशा पटानी की तरह बला की खूबसूरत हैं उनकी बहन, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कर रही हैं देशसेवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस में दिशा पटानी (Disha Patani) की खूबसूरती और हॉटनेस के चर्चे तो खूब होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है उनकी एक बड़ी बहन भी हैं, जो फिल्मी दुनिया से दूर देश की रक्षा कर रही हैं।

उनकी बहन खुशबू पटानी (Khushboo Patani) भी खूबसूरती के मामले में दिशा से कमतर नहीं हैं। खुशबू पटानी लाइमलाइट से हमेशा दूर ही रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और चर्चा में रहती हैं। दिशा की बहन सेना में लेफ्टिनेंट हैं।

सेना में लेफ्टिनेंट रहते हुए खुशबू (Disha) देश की सेवा का काम भी कर रही हैं। सेना में होने के कारण खुशबू फिट भी हैं। खुशबू अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए वर्कआउट पर काफी ध्यान देती हैं और अक्सर मुश्किल एक्सरसाइज करती हुई भी नजर आती हैं।

खुशबू पटानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट होने के साथ-साथ दिशा की बेहद खास दोस्त भी हैं। इनका एक छोटा भाई भी है। आए दिन उनकी इंस्टाग्राम वॉल पर अपनी बहन के साथ मस्ती और वर्कआउट करते हुए तस्वीरें नजर आती रहती हैं।

खुशबू पटानी के पास एक आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज है जिसमें वे अपनी तस्वीरें और वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसमें उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अपने फिटनेस वीडियोज से लोगों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इसके साथ ही आए दिन खुशबू की वॉल पर इंडियन आर्मी को लेकर भी पोस्ट देखी जा सकती हैं।