कानपुर शूटआउट में शामिल थी अमर दुबे की पत्नी खुशी, पुलिस को मिले सबूत

लखनऊ। कानपुर के बिकरू कांड में आरोपी अमर दुबे जोकि एनकाउंटर में मारा जा चुका है, उसकी पत्नी खुशी फिलहाल जेल में बन्द है। बचने की जुगत में लगी खुशी के खिलाफ अब पुलिस को सबूत मिल गया है। दरअसल, पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। जिसके बाद बाद अब पुलिस को उसके खिलाफ सबूत भी मिल गए हैं।

मिल गए साक्ष्य

जानकारी के मुताबिक, जेल में बन्द खुशी विकास दुबे के साथी अमर दुबे की पत्नी हैं। इनकी शादी 29 को ही हुई थी। शूटआउट के बाद खुशी को जेल भेज दिया गया था जबकि अमर एनकाउंटर में मारा गया था। हालांकि खुशी को बेकसूर साबित करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन विकास के साथी शशिकांत की पत्नी मनु की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गईं। इसके बाद खुशी भी जांच के घेरे में आ गई।

मामले की पड़ताल की गई तो खुशी के खिलाफ भी साजिश में शामिल होने के साक्ष्य मिले। इसके बाद उसका भी नाम जोड़ लिया गया था। आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि खुशी के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। इन सभी सबूतों के दम पर अब खुशी के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

जेल में बन्द है खुशी

जांच में पता चला है कि अमर और खुशी एक दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते थे। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। खुशी को पूरी जानकारी थी कि अमर विकास दुबे के साथ रहता है। उसके कारनामों से भी भली भांति परिचित थी। विकास दुबे को भी वो जानती थी।