संभल की नाबालिग ‘प्रीति’ ने तोड़ा दम, रेप के बाद ज़ीशान ने केरोसिन डाल लगा दी थी आग

संभल/लखनऊ। अभी हैदराबाद में प्रीति रेड्डी (बदला हुआ नाम) के बलात्कार और नृशंस हत्या की ख़बर पर लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश से एक और दर्दनाक घटना की सूचना मिली। संभल में नाबालिग लड़की का रेप करने के बाद उसे ज़िंदा जला दिया गया था। शनिवार (नवंबर 30, 2019) की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। पीड़िता 9 दिन तक ज़िंदगी और मौत के बीच जूझती रही। उसे 22 नवंबर को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर का 85% से भी अधिक हिस्सा जल चुका था। पीड़िता कई दिनों से वेंटिलेटर पर थी।

ये घटना नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी इलाक़े की है। नाबालिग लड़की जब अपने घर में अकेली थी, तब पड़ोस के ही एक युवक ने उसका बलात्कार किया। उसे जबरन घर से खींच कर उसका रेप किया गया था। जब ये घटना हुई, तब किशोरी की माँ दवा लेने बाहर गई हुई थीं। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी माँ को दी। मामला पुलिस तक पहुँचा तो उस युवक ने माँ-बेटी को धमकाया। इसके बाद उसने पीड़िता पर केरोसिन तेल डाल कर उसके शरीर में आग लगा दी। आनन-फानन में पीड़िता को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल लाया गया, जहाँ 9 दिनों तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद पीड़िता की मृत्यु हो गई।

आरोपित जीशान को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया था। उनके कार्यालय ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। आईजी ने घटनास्थल पर पहुँच कर पीड़ित परिजनों और आसपास के लोगों से मिल कर इस घटना के बारे में जानकारी ली। जीशान के ख़िलाफ़ एनएसए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आईजी ने संभल सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की समीक्षा की थी।

Zee Uttar Pradesh Uttarakhand

@ZEEUPUK


संभल: रेप पीड़ित की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, 9 दिन पहले रेप के बाद पीड़ित को कर दिया था आग के हवाले, पड़ोसी पर लगा है रेप और हत्या का आरोप, CM के संज्ञान के बाद पुलिस ने आरोपी को कर लिया था गिरफ्तार@sambhalpolice @Uppolice https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand 

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
See Zee Uttar Pradesh Uttarakhand’s other Tweets

https://platform.twitter.com/widgets.js

लोग पीड़िता की मौत के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर आक्रोशित हो गए। बलात्कार की लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने भी आक्रोश जताया है। लोग बलात्कारियों को बीच चौराहे पर फाँसी देने की माँग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *