साप्‍ताहिक राशिफल: 21 अक्‍टूबर से 27 अक्‍टूबर तक, महालक्ष्‍मी की रहेगी इन राशियों पर कृपा

मेष राशिफल –यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको सरकारी मामलों में या अधिकारियों के साथ न उलझने की सलाह दी जाती है। इस दौरान चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आपका काम अधूरा रहेगा। दूसरों को नाराज न करें और न ही मामले को निपटाने में जल्दबाजी करें। आपको बीच का रास्ता निकालना होगा। चतुराई और सावधानी के साथ आगे बढ़ें। खुद को जितना पहचानेंगे, आपको उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आगे बढ़ने का कॉन्फिडेंस होगा और अथक परिश्रम से धन की प्राप्ति होगी। मर्जी के खिलाफ काम करने से आपको मजा नहीं आएगा। विद्यार्थियों की बात करें तो वे पढ़ाई पर फोकस तो करेंगे, लेकिन ज्यादा मेहनत करने की जरुरत होगी। परिवार और संबंधों की बात करें तो पुराने सगे-संबंधियों या बचपन के दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है। हालांकि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं करने के कारण दूसरों के साथ मतभेद नजर आ सकता है। वैसे आप पहले से अधिक स्वतंत्र महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो सफलता पाने या स्वास्थ्य को बनाए रखने में आपको काफी समय लगेगा।

वृषभ राशिफल
इस सप्ताह आपको धैर्य और शांति बनाए रखने की जरूरत है। ऐसा न करने पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं। इस अवधि में आय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह धीमी गति से आगे बढ़ती जाएगी। विद्यार्थियों की बात करें तो उन्हें इस अवधि में केवल और केवल पढ़ाई पर ही ध्यान केन्द्रीत करने की जरूरत है। परिवार और संबंधों की बात करें तो इस दौरान यार-दोस्तों से दूर रहने में ही भलाई है। इनके साथ रहने से सिवाय निराशा के कुछ हाथ नहीं आएगा। किसी करीबी व्यक्ति की वजह से आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। आप शांति की तलाश में रहेंगे, लेकिन आपको निराशा मिलेगी। वरिष्ठ और संत जैसे व्यक्तित्व वाले लोगों का सानिध्य और आशीर्वाद मिलेगा। यह खुद को पहचानने का समय होगा और उसके साथ अपनी अंतरात्मा को जगा सकेंगे। आपको अपने अंदर अद्भुत चेतना का संचार होता महसूस होगा। संभव हो तो इस दौरान कुछ न करें। केवल घर बैठकर अपनी मन-पसंद की प्रवृत्तियां करें। बच्चें के साथ खेलें, फिल्म देखने जाएं, शरीर को आराम दें और खाना खाने के बाद एक अच्छी नींद लें। ऐसा कर आपका समय गुजर जाएगा और आप बेकार की घटनाओं से बचे रह सकेंगे। ऐसा न करने पर लोगों के साथ संबंध खराब हो जाने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मिथुन राशिफल
आपका टालमटोल रवैया आपको मुसीबत में डाल सकता है। कोई गोल्डन चांस गवा सकते हैं। किसी प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। लेकिन, इस सप्ताह इसे टाले रहें। नौकरी-व्यवसाय में विदेश के साथ जुड़े जातकों के लिए लाभदायी और आरामदायक समय रहेगा। चिंताओं का बोझ कम होने से आप खुश और संतुष्ट रहेंगे। इमेजिनेशन पॉवर और क्रिएटिवटी निखरी हुई रहेगी। दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ किया गया कार्य सफलता दिलाएगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रखेंगे। सरकार से लाभ मिलेगा। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में सफलता मिलेगी। संतान के पीछे खर्च या पूंजी निवेश करेंगे। संतान के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। जनरेशन गैप न रहे, ये ध्यान रखें। कलाकार और खिलाड़ी अपनी स्किल व हूनर का प्रदर्शन करेंगे। बातों के जादू से लाभ हासिल करेंगे और नए संबध भी बनाएंगे। इस समय कोई मांगलिक या शुभ काम की नींव न रखें। वर्क में सक्सेस के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा डालें। जीवन साथी या प्रिय साथी के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे।

कर्क राशिफल
हाथ में आए अवसरों को गुमा बैठेंगे या ठीक से लाभ नहीं ले पाएंगे। खांसी, आवाज की तकलीफ, पेट के दर्द और जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी। मोटापे की वजह से हृदय से संबंधित तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत न करें। वाद-विवाद या चर्चा के दौरान आपके अड़ियल स्वभाव के कारण विवाद की संभावना है। जीभ पर संयम रखेंगे तो आप अपनी वाणी की मिठास से किसी भी व्यक्ति से अपने मन की बात मनवा सकेंगे। आप आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। हरेक कार्य में सफलता हासिल करेंगे। भाग्यवृद्धि के योग हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। पसंदीदा साथी के साथ एकांत पल बिताने का सौभाग्य हासिल होगा। सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। आप हरेक कार्य को दृढ़ता, आत्मविश्वास और मनोबल के साथ करके सफलता हासिल करेंगे। सरकार और उसके साथ होने वाले आर्थिक व्यवहार में आर्थिक फायदा होगा। माता की तन्दुरुस्ती को लेकर फिक्र रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें। आपकी क्रिएटिवटी बढ़ेगी। धर्म और आध्यात्मिकता की तरफ आप अधिक झुकेंगे। जीवन के रहस्यों को जानने के लिए आध्यात्मिक गुरु की खोज में जाएंगे। आपके हाथ से धार्मिक कार्य होंगे। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा कठिन समय है।

सिंह राशिफल
परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। संतान के विकास और प्रगति की रुपरेखा बनाएंगे। इस समय के दौरान प्रेम संबंधों में बहारें आने से आप प्रिय के साथ किसी नजदीक के स्थल पर वीकेंड सेलिब्रेट करने जाने की संभावना रखते हैं। भरपूर आत्मविश्वास और निडरतापूर्वक से दिन-प्रतिदिन के काम करेंगे। विद्यार्थीजन पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज की मेहनत आने वाले कल में जरूर काम आएगी। मेहनत करने पर भी अगर फल न मिले तो क्या हुआ आप निष्ठापूर्वक काम करते हुए आगे बढ़ें। कौशल और वाणी की मिठास आपकी सफलता में मुख्य भूभिका निभाएगा। मृदवाणी आगे चलकर लाभदायी रहेगी और यह नए संबंधों का बीज रोपेगी। का बना खाना न खाएं, वर्ना बीमार पड़ेंगे। शरीर में गर्मी बढ़ने की शिकायत सामने आ सकती है। शेयर-सट्टे और गैंबलिंग से दूर रहें। रोमांटिक मूड में होने से आप लाइफ पार्टनर या फेवरेट साथी को खुश करने के लिए कई तरह के पैतरे अपनाएंगे। सही मायने में दांपत्य जीवन को जीना सीखेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी शॉर्ट ट्रैवल या सोशल फंक्शन में जाएंगे। लंगोटिया दोस्तों के साथ सालों बाद मिलेंगे। विदेश बसने वाले किसी करीबी व्यक्ति का समाचार मिलेगा।

कन्या राशिफल
वाहन चलाते समय अपनी गति पर नियंत्रण रखें। ख़ुशदिल रहेंगे। ऑफिस या व्यापार-धंधे के काम से थोड़ा विराम लेते हुए आप परिवारजनों और नाते-रिश्तेदारों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आप यश और सफलता प्राप्त करेंगे। पार्टी और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विदेश या सुदूर जगहों से शुभ समाचार मिलेगा। ज्यादा काम के बोझ या खान-पान में अनियमितता से आपका आरोग्य बिगड़ेगा। अधूरी नींद आपकी मानसिक बेचैनी को बढ़ाएगी। पानी के भय को देखते हुए जलाशय के पास या किसी प्रवास पर जाना टालें। हाथ में लिए हुए काम के समय पर पूरा नहीं होने से हताशा का अनुभव करेंगे। नए काम के लिए योग्य समय नहीं है। काम का बोझ अधिक रहेगा। विरोधी और शत्रुजन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा भी करेंगे। जल्द ही कामकाज या सैर करने के लिए लंबी अवधि की मुसाफिरी की योजना बनेगी। धन प्राप्ती के योग हैं। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के पैसों की वसूली होगी। घर या संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। स्कूली दिनों के दोस्तों के सालों बाद मिलने से आप मीठी यादें ताजा करेंगे।

तुला राशिफल
आर्थिक प्रवास न करने की सलाह है। प्रवास में कोई न कोई विघ्न आएगा। व्यापारियों के लिए शुभ है, वे कुछ नयी प्लानिंग कर सकते हैं। विदेश में बस रहे मित्रों या स्वजन का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। किसी पुराने मित्र के साथ एकाएक मुलाकात या फोन पर बात होने से आप अतीत की कल्पनाओं में खो जाएंगे। वीकेंड में आप काम के झमेले से छूटकर परिवार और माता-पिता के साथ किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। आध्यात्मिकता की तरफ आपका मन अधिक लगेगा। परिवार वाले आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। काम के बोझ से राहत मिलेगी। वरिष्ठजनों और मित्रों से मिलना होगा। कामकाज के मकसद से यात्रा होगी जिसके दौरान आपके नए-नए मित्र बनेंगे। आप परिवार को एक तरफ रखकर आर्थिक जवाबदारियों पर अधिक ध्यान देंगे। इनकम के स्रोत बढ़ाने के लिए सक्रिय होंगे। नौकरीवर्ग को ऑफिस में प्रशंसा और पदोन्नति मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। तन-मन उत्साह से भरा रहेगा। मन के शांत रहने से सारे काम आसानी से पूरे होंगे। मनोरंजन, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण और धार्मिक कार्यों में आपके खर्चे होंगे। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत कर सकेंगे।

वृश्चिक राशिफल
नौकरी वर्ग का कार्य बोझ बढ़ेगा। लेकिन, इससे आपको भविष्य में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दौड़भाग और काम की टेंशन की वजह से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति के समाचार मिलेगे। सरकारी निर्णय आपके हक में जाएगा। घरेलू जीवन में सुख-शांति रहेगी। धन-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारियों की धन वसूली के लिए अनुकूल दिन है। आपके अंदर निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। सर्दी, कफ और तनाव की समस्या होगी। मानसिक शांति हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ेंगे। धार्मिक पुस्तकों की पढ़ाई और तीर्थ स्थान के दर्शन के लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालेंगे। काम करने में उत्साह होगा। आर्थिक लाभ होगा। संगेे-साथियों से मिलना होगा। तन-मन से स्वस्थता का अनुभव करेंगे। उत्साह से ध्यानपूर्वक काम करेंगे। काम को लेकर विचारों में दृढ़ता रहेगी। धनलाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक आयोजन में सफलता मिलेगी। इन्वेस्टर्स को सावधानी से निवेश करने की जरूरत है। मित्रों और हितैशियों से मिलकर आनंद होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में सद्भावपूर्ण वातावरण होगा। शारीरिक-मानसिक तन्दुरुस्ती कायम रहेगी।

धनु राशिफल
आप तरह-तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। घबराहट का असर बॉडी को वीक करेगा। आंख से जुड़े कष्ट हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों और संगी-साथियों के साथ वाद-विवाद होगा। परिणामस्वरूप, घर में विरोध का वातावरण रहेगा। कार्यों में कोई-न-कोई बाधा आएगी। मेहनत का उचित फल न मिलने से ग्लानि का अनुभव करेंगे। इतना सब होने पर भी काम से मुंह नहीं मोड़ेंगे। धन लाभ के सुंदर योग हैं। जीवन साथी के साथ एक अनमोल पल गुजारेंगे। मन को स्थिर बनाए रहना होगा। समझदारी दिखाएंगे तो संघर्ष से बचे रहेंगे। ट्रैयात्रा की योजना स्थगित करनी पढ़ेगी। ऑथर्स,आर्टिस्ट और कंसल्टेंट्स के लिए फेवरेबल टाइम है। नए काम की स्टार्टिंग अभी न करें। अभिलाषाएं व जुनून आपको पूरे समय जोश में रखेंगी। प्रेम व स्नेह से लबरेज रहेंगे। आपकी इमेजिनेशन पॉवर बढ़ेगी और आप एक नई दुनिया की सैर कर रहे होंगे। पारिवारिक मामलों में दिलचस्पी दिखाएंगे। मित्रों के साथ प्रवास होगा। काम को पूरे मनोबल और आत्मविश्वास से करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर राशिफल
घर-परिवार-समाज केंद्र में रहेगा। मन में दबी इच्छा की पूर्ति होगी। यह सप्ताह आपको विवाद, प्रेम, प्रफुल्लता और ग्लैमर की तरफ ले जाएगा। आप आजीविक या कर्म से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य हाथ में लेंगे। मुश्किल समय में आप धीरज नहीं छोड़ेंगे। काम का भार अधिक रहने से शरीर में थकान का अनुभव करेंगे। चिंता करने से कुछ नहीं मिलता, ये बात तो आप जानते ही हैं। संतान, प्रेम-प्रसंग, विद्याभ्यास, शेयर बाजार और खेल-कूद के क्षेत्र में आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। आर्थिक लाभ से ज्यादा काम को पूरा करने का संतोष रहेगा। धीरज की कसौटी होगी। आकांक्षाएं और महत्वाकांक्षाएं भी अधिक रहेगी। एक प्रकार की बेचैनी, चिंता और तनाव पैदा हो सकता है। नेगेटिवटी बहुत बढ़ने से जीवन में व्याकुलता डेरा जमा सकती है। इस समय आप अपना मूल्यांकन करेंगे, निर्णय लेंगे और किसी की सेवा करेंगे, उपचार और दवा करें, दूसरों की सेवा करेंगे। अपना काम खुद करने का भाव रखेंगे।

कुंभ राशिफल
घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायी घटनाओं का सृजन होगा। किए गए कार्यों की सिद्धि होगी। यश-प्राप्ति होगी। वीकेंड हंसी-खुशी और भोग-विलास में व्यतीत होगा। विपरीत लिंगी लोगों से मुलाकात होगी। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी होगी। नए वस्त्र-परिधान पहनने का मौका मिलेगा। हर तरह से संभलकर चलें। क्रोध से अनिष्ट न हो इसका ध्यान रखें। बीमार व्यक्तियों को कोई नई दवा नहीं लेनी चाहिए। ऑपरेशन नहीं कराना चाहिए। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ें। कुल मिलाकर, प्रतिकूल समय है। मन चिंता और विषाद से घिरा रहेगा। शरीर में थकान, आलस्य और अशक्ति की वजह से काम में उत्साह नहीं दिखाई देगा। पेट के रोग से कष्ट में रहेंगे। नौकरी-धंधे में प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। ऊपरी अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सहयोगी लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रचते नजर आएंगे। परिवार के लोगों, ऑफिस के सहकर्मी और ऊपरी अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। उच्च पदस्थ अधिकारियों की नजर आप पर होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा। मिलने वाले लाभों से आपके हर्ष और उल्लास में दोगुना वृद्धि होने की संभावना है।

मीन राशिफल
कार्य सफलता और यश-कीर्ति मिलने से आपकी गाड़ी फिर से विकास के पथ पर दौड़ चलेगी। जीवन साथी और संतान के साथ निकटता बढ़ेगी। आय-व्यय में बैलेंस बना रहने से आप निष्फिक्र रहेंगे। स्त्री जातकों के पैसे गृह उपयोगी चीजों के पीछे खर्च होंगे। प्रिय साथी या जीवन साथी के साथ डिनर या लॉन्ग ड्राइव पर जाने से प्रफुल्लित रहेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ पिकनिक-होटल, सिनेमा-नाटक वगैरह में शामिल होकर तरोताजा हो जाएंगे। शक्ति का अद्भुत संचार महसूस करेंगे। द्वि-स्वभाव प्रकृति के होने से किसी फैसल पर नहीं पहुंच पाएंगे। जहां गलत धारणाएं या गलतफहमी हो, वहां चीजों का स्पष्टीकरण कर लेना लाजमी हो जाता है। ट्रैवल बैग तैयार रखें, क्योंकि अचानक से ट्रैवलिंग के योग हैं। धंधे में किसी कारण से आपको पीछे हटना पड़ सकता है। कार्यों को रोकना पड़ेगा। ऊपरी अधिकारियों की फटकार सुननी पड़ सकती है। अनावश्यक खर्च होंगे। संतान के स्वास्थ्य व अभ्यास को लेकर चिंता रहेगी। संतान को छोटी-मोटी चोट लगने का अंदेशा है। हालांकि, बड़ों के आशीर्वाद से निश्चिंत रहेंगे। फैमिली में खुशी और उल्लास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *