Asian Games DAY-2 LIVE: पहले मुकाबले में सिंधु ने यामागुची को हराया

नई दिल्ली। 18वें एशियाई खेलों का आज दूसरा दिन है. पहले दिन भारत की झोली में दो पदक आए. पहलवान बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडलजीता. इसके अलावा शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला. खेलों के दूसरे दिन भी देश को शूटर्स और पहलवानों से ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद होगी. आज शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल में पुरुषों और महिलाओं के इवेंट के साथ साथ ट्रैप मुकाबलों में भी गोल्ड मेडल दांव पर होगा.

बैडमिंटन में आज भारत की महिला टीम जपान के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर खेल रही है. पहले सिंगल्स मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को 21-18, 21-19 से हरा कर शानदार शुरुआत की. दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. यह भारत-जापान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला है.

हॉकी टीम करेगी आगाज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज करेगी. पहले मुकाबले में उसे मेजबान इंडोनेशिया से दो-दो हाथ करना है. भारत की टीम मौजूदा चैंपियन है. चार साल पहले इंचोयन एशियाड में भारत में आर्च राइवल पाकिस्तान को मात देकर खिताब पर कब्जा किया था. अगर भारत अपने गोल्ड मेडल को बचाने में कामयाब रहता है, तो फिर उसे 2010 टोक्यो ओलिंपिक में सीधी एंट्री मिल जाएगी.कुश्ती में मिलेगा पदक

महिलाओं की कुश्ती में आज 62 किलोग्राम फ्री-स्टाइल इवेंट में ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक और 50 किलो भारवर्ग फ्री-स्टाइल में विनेश फोगाट से पदक की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा 57 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा ढांडा अपना दावा पेश करेंगी. इसके अलावा पुरुषों के सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 125 किलोग्राम में सुमित का दम भी पदक की गारंटी बन सकता है.

18वें एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन आज (सोमवार) विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है. (सभी भारतीय समय अनुसार)

बैडमिंटन:

पुरुषों की टीम क्वार्टर फाइनल: दोपहर एक बजे से: भारत बनाम इंडोनेशिया

बास्केटबाल:

महिला प्रारंभिक दौर मैच: सुबह नौ बजे से : भारत बनाम एकीकृत कोरिया

हैंडबॉल:

पुरुष हैंडबॉल: सुबह 10 बजे: भारत बनाम मलेशिया

हॉकी: शाम सात बजे: पुरुष टीम का पूल मैच

कबड्डी:

महिला टीम मैच : सुबह 8:40 बजे से: भारत बनाम थाईलैंड

पुरुषों टीम मैंच: दोपहर 3 बजे से : भारत बनाम दक्षिण कोरिया

सेपकटेकरा:

पुरुष रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: सुबह आठ बजे: भारत बनाम ईरानदोपहर दो बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया

महिला रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम लाओ

निशानेबाजी:

महिला ट्रैप स्पर्धा क्वालीफाइंग मुकाबले: सुबह सात बजे से : श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफाइंग मुकाबले: सुबह 6:30 बजे से: रवि कुमार, दीपक कुमार

पुरुष ट्रैप क्वालीफाइंग मुकाबले: सुबह 8 बजे से : मानवजीत सिंह संधू

महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफाइंग मुकाबले: सुबह 8:30 बजे से : एलावेनील वालारिवान, अपूर्वी चंदेला

तैराकी:

पुरुषों का 800 मीटर फ्रीस्टाइल क्वालीफाइंग: सुबह आठ बजे से : एद्वैत पेज

पुरुषों का 50 मीटर बैकस्ट्रोक: सुबह 8:22 से :श्रीहति नटराज, अरविंद मनी

पुरुषों का 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली क्वलीफाइंग: सुबह 7:45 से: नील रॉयपुरुषों का 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले क्वालीफाइंग: सुबह 9:15 से

ताइक्वांडो:

महिला 53 किलो: सुबह 9 बजे: लतीका भंडारी

टेनिस: सुबह 9 बजे से :

पुरुष एकल: प्रजनन गुनेश्वरण बनाम एम रिफ्की फित्रियादी

रामकुमार रामनाथन बनाम किट हांग वोंग

पुरुष युगल:

रोहन बोपन्ना / दिविज शरण बनाम आईए सुसानतों / डीए सुसानतों

सुमित नागल / रामकुमार रामनाथन बनाम अभिषेक बस्तोला / एसबी बाजराचार्य

महिला एकल:

अंकिता रैना बनाम बीट्राइस गुम्युलिया

करमण कौर थांडी बनाम जर्गल अल्तासर्नाई

मिश्रित युगल :

रोहन बोपन्ना / प्रार्थना थंबारे

महिला युगल:

अंकिता रैना / प्रार्थना थंबेर बनाम एसएम खान / यू सुहेल

वालीबॉल:

पुरुषों का प्रारंभिक दौर: दोपहर 2:30 बजे : भारत बनाम हांगकांग

वुशु: सुबह 6 बजे से शुरू

पुरुष सैंडा -56 किलो : संतोष कुमार बनाम जैद अली वेजा

पुरुष सैंडा -60 किलो : भानु प्रताप सिंह बनाम फोरोद जाफरी

नरेंद्र ग्रेवाल बनाम जूनियर क्लेमेंटे तबुगारा

कुश्ती: 12 बजे से शुरू

पुरुष:

सुमित 125 किलो

महिला:

विनेश फोगाट 50 किलो

पिंकी 53 किलो

पूजा ढांडा 57 किलो

साक्षी मलिक 62 किलो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *