चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, बंगाल के DGP और यूपी-गुजरात समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लेते हुए 6 राज्यों के गृह सचिवों…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वासपात्र संजय प्रसाद को इलेक्शन आयोग ने पद से हटाने का दिया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वासपात्र अफसरों में शामिल वर्ष 1995 बैच के…

UP में सपा-बसपा को एक साथ लगा बड़ा झटका,कई नेता भाजपा में हुए शामिल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधान परिषद…

बृजभूषण, बहुगुणा, वरुण और मेनका का क्या होगा? UP की 25 बची सीटों पर कब खत्म होगा उम्मीदवारों का सस्पेंस

दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है. बीजेपी इसी रास्ते से गुजर…

सपा नेता गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर ED की रेड, अमेठी-लखनऊ और मुंबई में 8 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) के…

हुजूर मैं बेकसूर हूं, मुझे… सजा सुनाए जाने के बाद मुंह पर हाथ रखकर सिर झुकाकर बैठा मुख्तार अंसारी

यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.…

दोनाली बंदूक, 36 साल पुराना केस, DM-SP तक ने दी गवाही… बाहुबली मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा

पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को आखिरकार दोनाली बंदूक वाले केस में सजा हो ही…

गेट फाँद कर घुसा हमलावर, तोड़ डाली बजरंग बली की मूर्ति: बरेली के हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हिन्दू मंदिर के अंदर तोड़फोड़ की खबरें हैं। उपद्रवी…

देश की सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस सरीखी बड़ी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। सत्ताधारी लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने पहले ही ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा देकर मतदाताओं को अपनी जीत के प्रति आश्वस्त किया है। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाला ‘इंडिया गठबंधन’ भी जीत के साथ सरकार बनाने की बात कह रहा है। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग भी लगभग सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहा है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान जल्द हो सकता है। उससे पहले, खबरिया चैनल ABP न्यूज ने सर्वे एजेंसी C-वोटर के साथ देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर सर्वेक्षण किया। सर्वे में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट NDA के लिए खुशी भरी है। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ABP न्यूज और C-वोटर सर्वे की मानें तो बीजेपी यूपी में अपने सहयोगी दलों राष्ट्रीय लोकदल (RLD), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा), अपना दल (सोनेलाल) और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल अर्थात निषाद पार्टी (Nishad Party) के साथ मिलकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है। सर्वे में दावा किया गया है कि, भाजपा नीत NDA को उत्तर प्रदेश के कुल वोट प्रतिशत का 51 फीसदी हासिल हो सकता है। गौरतलब है कि, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 42.63 फीसद वोट हासिल हुए थे। वहीं, एनडीए को 43.63 प्रतिशत मत मिले थे। इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 49.98 प्रतिशत और एनडीए को 1.21 वोट प्राप्त हुए थे। दोनों का वोट प्रतिशत मिलाकर 51.19 फीसद था। सर्वे की मानें तो बीजेपी नीत NDA को इस चुनाव में 74 सीटें हासिल हो सकती हैं। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन (समाजवादी पार्टी और कांग्रेस) को 35 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 8 फीसदी वोट शेयर प्राप्त हो सकता है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल पटेल) ने 2 सीटें हासिल की थी। वहीं, बीजेपी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आपको बता दें, इस चुनाव में साल 2014 के मुकाबले NDA को 9 सीटें कम आई थीं। सर्वे एजेंसी C-वोटर के साथ इस ओपिनियन पोल में बड़ा सैंपल रखा गया। 41 हजार 762 लोगों से बात की। सर्वे को 1 फरवरी से 10 मार्च के बीच लोकसभा की सभी 543 सीटों पर किया गया।

देश की सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP)…

सिपाही भर्ती परीक्षा: इनकी मिलीभगत से आउट हुआ था पेपर, हरियाणा के रिजॉर्ट में 2 दिन पहले ही अभ्यर्थियों के बीच बंट चुके थे प्रश्नपत्र

लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के मामले में एसटीएफ की मेरठ यूनिट…