छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस का सूपड़ा साफ; कहां से कौन जीता-हारा

छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस का सूपड़ा साफ; कहां से कौन जीता-हाराछत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अपना परचम फहरा दिया है। पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। सबसे बड़ी जीत रायपुर में मीनल चौबे को मिली है। मीनल चौबे ने 1 लाख 53 हजार से ज्यादा वोटों से दीप्ति दुबे को हरा दिया। रायपुर में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत हुई है। रायपुर में 15 साल तक कांग्रेस का महापौर था। इसके अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, चिरमिरी के निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जनता ने सीएम साय के सुशासन का दिल खोलकर समर्थन किया है।

राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह का चला जादू

राजनांदगांव नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा के मधुसूदन यादव चुनाव जीत गए। मधुसूदन को चुनाव में कुल 62 हजार 517 वोट मिले हैं। वहीं निखिल द्विवेदी को कुल 21 हजार 379 वोट मिले हैं। मधुसूदन यादव ने 41 हजार 138 मतों से कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को हराया है। यहां कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। मधुसूदन यादव पूर्व में सांसद और मेयर भी रह चुके हैं। मधुसूदन पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। डॉ. रमन सिंह का गृह क्षेत्र होने की वजह से यहां उनका जादू चल गया। डॉ. रमन ने सीएम के साथ एक चुनावी सभा की थी। कांग्रेस ने यहां निखिल द्विवेदी को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन जनता ने नकार दिया।

मेयर पद के लिए कहां से किसकी जीत, कौन हारा

रायपुर नगर निगम

भाजपा – मीनल चौबे (जीत)

कांग्रेस – दीप्ति दुबे (हारे)

रिजल्ट -153290 वोट से भाजपा की जीत

दुर्ग नगर निगम

भाजपा – अल्का बाघमार (जीत)

कांग्रेस – प्रेमलता साहू (हार)

रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत

बिलासपुर नगर निगम

भाजपा – पूजा विधानी (जीत)

कांग्रेस – प्रमोद नायक (हार)

रिजल्ट – 66179 वोट से भाजपा की जीत

रायगढ़ नगर निगम

भाजपा – जीववर्धन चौहान (जीत)

कांग्रेस – जानकी काटजू (हार)

रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत

राजनांदगांव नगर निगम

भाजपा – मधुसूदन यादव (जीत)

कांग्रेस – निखिल द्विवेदी (हार)

रिजल्ट – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत

कोरबा नगर निगम

भाजपा – संजू देवी (जीत)

कांग्रेस – उषा तिवारी (हार)

रिजल्ट – 52000 वोट से भाजपा की जीत

अंबिकापुर नगर निगम

भाजपा – मंजूषा भगत (जीत)

कांग्रेस – अजय तिर्की (हार)

रिजल्ट – 11063 वोट से भाजपा की जीत

जगदलपुर नगर निगम

भाजपा – संजय पांडेय (जीत)

कांग्रेस – मककीत सिंह गैदू (हार)

रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम

भाजपा – जगदीश रामू रोहरा (जीत)

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था

चिरमिरी नगर निगम

भाजपा – रामनरेश राय (जीत)

कांग्रेस – विनय जायसवाल (हार)

रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *