इन राशियों को झेलनी पड़ सकती है आर्थिक समस्याएं, जानिये 10 सितंबर का राशिफल

मेष- आज का दिन आप सामाजिक कामों और मित्रों के साथ दौड़ धूप में व्यतीत करेंगे। आपके मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। मित्रों के पीछे पैसे खर्च होंगे। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ से मन में प्रसन्नता होगी। दूर रहने वाली संतान का समाचार मिलेगा। प्रवास पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे।
वृषभ – नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार से लाभ के समाचार मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन – समय आपके अनुकूल नहीं होने के कारण आपके काम पूरे होने में देर होगी। आपके शरीर में थकान का अनुभव रहेगा। किसी तकलीफ से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अधिकारी के नकारात्मक व्यवहार का शिकार बनेंगे। सरकारी मामलों से सम्बंधित समस्या बाधक बन सकती हैं। महत्वपूर्ण काम का निर्णय आज न लें। संतान के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। विरोधियों से बचकर रहें।

कर्क – नकारात्मक मानसिकता के कारण आज निराशा अनुभव करेंगे। बाहर खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी। आपके गरम मिजाज पर अंकुश रखना होगा। परिजनों के साथ भी मतभेद हो सकता है। नए संबंध आपकी कठिनाई बढ़ा सकते हैं। आर्थिक मामलों में समस्या का अनुभव करेंगे। ऑपरेशन या दुर्घटना की आशंका है। भगवान का नाम लेने से आपके मन को शांति मिलेगी।

सिंह- आज का दिन मध्यम फलदायी है। दांपत्यजीवन में किसी बात पर रूठने-मनाने का दौर रहेगा। व्यापार में भी पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। अनावश्यक धन खर्च के भी योग हैं।
कन्या- आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। मन भी प्रसन्न रहेगा। सुख के प्रसंग बनेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। महिलाओं के मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

तुला- आज आप का दिन सुखपूर्वक गुजरेगा। बौद्धिक चर्चाओं में दिन गुजरने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति से कोई बड़ा काम आसानी से कर पाएंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक ताजगी का आभास होगा, लेकिन मन में आने वाले नकारात्मक विचार आपको प्रभावित करेंगे।

वृश्चिक- आज आप तन-मन से अस्वस्थता महसूस करेंगे। छोटी- बड़ी चिंता आपको सता सकती है। कुटुंबजनों तथा सम्बंधियों के साथ मतभेद हो सकता है। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन संपति या वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने में ध्यान रखना पड़ेगा।
धनु – आज आप गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के रंग में रहेंगे। इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए काम शुरू करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा। आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। छोटी यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे संबंधियों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी।

मकर- आपको वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखना चाहिए। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना सकेंगे। आपको वित्तीय लाभ हो सकेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आंख में दर्द और पीड़ा हो सकती है। नेगेटिविटी से जितना दूर रहेंगे उतना लाभ हो सकेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान रखना होगा।

कुंभ- शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा, तो दूसरी तरफ आज आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। पूरा दिन अानंदपूर्वक व्यतीत होगा।
मीन- आर्थिक विषय और पूंजी निवेश में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेगा। आपका ध्यान विचलित होगा और बेचैनी अनुभव होगा। आध्यात्मिक काम के पीछे खर्च हो सकता है। आपको मित्रों और स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी लालच के कारण नुकसान होने की संभावना है। जमानत या कानूनी मामलों में न पड़ने की सलाह आपको दी जाती है।